फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में प्लेसकॉम प्लेसमेंट साॅफटवेयर लॉन्च

Thu, 08 May 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज ने प्लेसकॉम नामक प्लेसमेंट सॉफ्टवेयर लाॅन्च किया है। इससे विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयारी करने में सहायता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

प्लेसकॉम प्लेसमेंट सॉफ्टवेयर की मदद से विद्यार्थी अपने मोबाइल से ही नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी सरकारी परिसर संस्थानों के छात्र-छात्राएं वर्चुअल माध्यम से प्लेसमेंट ड्राइव का हिस्सा बन सकेंगे।
संस्थान के टीपीओ देवनिधि बिष्ट ने बताया कि यह साॅफ्टवेयर पोर्टल पूर्ण एआई तकनीक पर आधारित है, जो छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए तैयारी करने में मदद करता है। छात्र-छात्राओं को विभिन्न एमएनसी यानी मल्टीनेशनल कॉरपोरेशन में नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। वर्तमान में कॉलेज में 350 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में टेक महिंद्रा, ग्रेजिटी, एमआरएफ टायर्स और मीशो डाटा साइंस के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया चल रही है। जून माह तक प्लेसमेंट की प्रक्रिया को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

पोर्टल से प्लेसमेंट के साथ इंटर्नशिप के दिए जाते हैं अवसर
प्लेसकॉम पोर्टल के माध्यम से प्लेसमेंट के साथ-साथ इंटर्नशिप के लिए भी विभिन्न वर्षों के छात्र-छात्राओं को अवसर प्रदान किए जाते है। संस्थान में पिछले तीन वर्षों में लगभग 70 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिया गया है। अब प्लेसकॉम पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्लेसमेंट देने की योजना है।
कोट
संस्थान की ओर से छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रों की रोजगार की तैयारी की सहायता के लिए प्लेसकॉम प्लेटफाॅर्म बनाया गया है। पोर्टल की मदद से संस्थान और विद्यार्थी दोनों का ही विकास होगा। - डॉ. अजीत सिंह, निदेशक, इंजीनियरिंग कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें