फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की साक्षी रहीं अव्वल

Mon, 28 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डाक विभाग में साक्षी पांडे को चैक देकर पुरस्कृत करते डाक अधीक्षक। स्रोत : डाक विभाग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डाक विभाग की ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता के 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में दया सागर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ की कक्षा नौ की छात्रा साक्षी पांडेय ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

साक्षी ने लेखन में डिजिटल युगों में पत्रों का महत्व विषय पर अंतरदेशीय पत्र और लिफाफे पर पत्र लिखा। डाक अधीक्षक हरीश चंद्र उपाध्याय ने साक्षी को 25 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया है।
डाक अधीक्षक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य से 18 वर्ष से कम और अधिक आयु वर्ग में 22 हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे। इसमें 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में साक्षी ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। साक्षी के पिता लीलाधर पांडेय और माता गीता बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। सहायक अधीक्षक प्रकाश राम, पोस्टमास्टर राम सिंह बोरा, मुकेश त्रिपाठी, राहुल बोरा, मयंक पांडे, मनोज पुनेठा, प्रवीण त्रिरुवा, चंद्र शेखर वर्मा, भुवन जोशी, गीतिका चलाल, मोनिका शर्मा ने साक्षी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्री पद्मालय कुंज रानीधारा रोड, अल्मोड़ा के ललित मोहन ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं लिफाफा वर्ग में 18 वर्ष से कम उम्र में कंसविम इंटर कॉलेज कोटद्वार (पौड़ी) की शिया और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भगवान डाक चौक, देहरादून की स्मृति रावत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें