फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग के काली ताल में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
पृजेश फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग तहसील की कांडे ग्राम सभा के काली ताल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक बागेश्वर के नरगोली का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर के कांडा निवासी प्रिजेश वाष्णेय उम्र 19 वर्ष पुत्र राजेंद्र सिंह सर्वेश ट्रेडर्स बेड़ीनाग में काम करता था। सोमवार को वह अपने साथियों हिमांशु कुमार और उदय राम के साथ कांडे किरौली घूमने गया था। इसके बाद वह बलभद्र ताल (काली ताल) में नहाने लगे। इसी दौरान प्रिजेश वाष्णेय तालाब में डूब गया। उसके साथी उसे तालाब से निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग लाए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। .---::- तालाब में नहाने पर पुलिस ने पहले किए थे लोगों के चालान ::: बेड़ीनाग। बेड़ीनाग के इस काली ताल में पिछले कुछ समय से बड़ी संख्या में लोग नहाने के लिए पहुंच रहे थे। इस तालाब को पर्यटन से जोड़कर भी देखा जा रहा था। लॉकडाउन के दौरान अधिक भीड़ जुटने पर पुलिस ने कई लोगों का चालान भी किया था। बेड़ीनाग के थानाध्यक्ष हेम पंत ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बेड़ीनाग पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें