फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ का युवक बंगलूरू में लापता

Tue, 08 May 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विपिन भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के लीसिया गांव का एक युवक बंगलूरू में लापता हो गया है। युवक वहां एक होटल में काम करता था। तीन मई से युवक का फोन बंद है और लोकेशन भी नहीं मिल रही है। परिजन युवक की खोजबीन के लिए बंगलूरू पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


गांव के बलदेव भट्ट का बेटा विपिन (26) एचएम करने के बाद छह माह से बंगलूरू के व्हाइट फील्ड क्षेत्र में एक होटल में काम करता था। आठ मार्च को विपिन की बहन की शादी थी। शादी पर वह छुट्टी लेकर घर आया था। लगभग दो माह की छुट्टी के बाद उसने एक मई को होटल में दोबारा ज्वाइन कर लिया। तीन मई की दोपहर तीन बजे वह होटल से बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। विपिन के दो दिन तक होटल नहीं आने के बाद खोजबीन शुरू हुई। पिथौरागढ़ के ही रहने वाले होटल मैनेजर नवीन सिंह ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद छह मई को पिता बलदेव अपने संबंधी पूर्व जिपं सदस्य ललित मोहन भट्ट को लेकर बंगलूरू पहुंचे। साथ ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

युवक के पिता ने बताया कि उसका फोन तीन मई की दोपहर से बंद है। इससे पहले उसने आखिरी बार दिल्ली में रहने वाले चचेरे भाई भाष्कर को फोन किया था। विपिन ने भाष्कर को बंगलूरू के एक पार्क में घूमने के लिए जाने की जानकारी दी थी। उधर, बंगलूरू पुलिस और परिजनों ने होटल के साथ ही अन्य संभावित स्थलों पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस और परिजनों को विपिन के कुछ दिनों से तनाव में रहने की जानकारी मिली। हालांकि तनाव की वजह साफ नहीं हो पाई है। विपिन माता-पिता का एकलौता बेटा है। यहां विपिन की मां के साथ ही तीन बहनें और संबंधी परेशान हैं। विपिन के एक संबंधी जगदीश पांडेय ने बताया कि पिथौरागढ़ पुलिस से भी मदद मांगी गई है। डीएसपी शेखर सुयाल ने विपिन का फोन सर्विलांस में लगा दिया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने बंगलूरू आईजी को किया फोन
पिथौरागढ़ के युवक की गुमशुदगी के बाद परिजनों ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत से गुहार लगाई। इसके बाद वित्त मंत्री ने बंगलूरू के आईजी से संपर्क किया और केस की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारी से खोजबीन में और तेजी लाने का आग्रह किया। वित्त मंत्री ने पीड़ित परिजनों की हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें