स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से 15वीं प्रादेशिक विद्यालयी बाक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। एसडीएम अनुराग आर्य ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि पिथौरागढ़ में बाक्सिंग का बड़ा क्रेज रहा है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता यहां पर आयोजित होना सौभाग्य की बात है। उद्घाटन मुकाबले में 48-52 भार वर्ग में देहरादून के निकित ने मुकाबला जीता।
45 से 48 किलो भारवर्ग में ऊधमसिंह नगर के सूरज सिंह ने अपने ही जिले के नितीश को हराया। 54-57 किलो भारवर्ग में ऊधमसिंह नगर के दीनू थापा ने अपने ही जिले के रियाज अहमद को पराजित किया। 44-46 किलो भारवर्ग में पिथौरागढ़ के विमल महर ने अपने ही जिले के अनीस बिष्ट को, देहरादून के हिमांशु थापा ने ऊधमसिंह नगर के कुलदीप सोनकर को हराया। 40-42 किलो भारवर्ग में पिथौरागढ़ की प्रियंका ने हरिद्वार की हिमानी को पराजित किया। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला क्रीडाधिकारी विनोद वल्दिया थे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में शिक्षा विभाग के जिला खेल समन्वयक आनंद सिंह रावत, सुभाष जोशी, योगेश जोशी, मनोज वर्मा, जोगेंद्र बोरा, भुवन उप्रेती, जीवन खोलिया, आरती बिष्ट, ब्लाक समन्वयक महेश उपाध्याय, सीमा पुनेड़ा, लक्ष्मी देवी, भूपेंद्र चौहान आदि सहयोग कर रहे हैं।