फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे एक घंटे बंद रहा

Mon, 19 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे एक घंटे बंद रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क के चौड़ीकरण के दौरान सोमवार सुबह पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर गुड़ौली के पास चट्टान टूटकर गिरने से यातायात एक घंटे तक बंद रहा। कई वाहन और सैकड़ों यात्री सड़क बंद होने के कारण फंसे रहे। 
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इन दिनों इस सड़क के चौड़ीकरण का काम कर रहा है। इस सड़क पर अक्सर चट्टान गिरने से यातायात बाधित होता रहता है, लेकिन इस बार लंबे समय बाद ऐसी नौबत आई है। आज सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यक्षेत्र को लौट रहे थे। सड़क बंद होने से लोग खासा परेशान रहे।

बीआरओ के सहायक इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के समय चट्टान और मिट्टी गिरने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि काफी सावधानी करने के बाद भी यह समस्या आ रही है। सड़क बंद होते ही जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे मलबा हटते ही वाहनों की आवाजाही शुरू होने लगी। सड़क बंद होने के कारण एक घंटे तक गुड़ौली में फंसे रहे कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने कहा कि बीआरओ सड़क कटिंग के समय मानकों का ध्यान नहीं रख रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि इससे सामान्य यातायात प्रभावित न हो।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें