फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की चार में से तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा

Sat, 11 Mar 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जश्न मनाते प्रकाश पंत के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा कब्जा जमाने में कामयाब रही है। पिथौरागढ़ सीट भाजपा के प्रकाश पंत ने मयूख महर से वापस छीनी है। पंत ने महर को 2694 मतों से हराया है। डीडीहाट सीट पर भाजपा के विशन सिंह ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। चुफाल को निर्दलीय किशन सिंह भंडारी ने कड़ी टक्कर दी और भंडारी को 2368 मतों से हराया। डीडीहाट में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। गंगोलीहाट सीट पर भाजपा के नए चेहरे मीना गंगोला ने कांग्रेस के नारायण राम आर्य को 805 मतों के अंतर से हराया। इस सीट पर निर्दलीय खजान चंद्र 10,000 से अधिक मत लाने में कामयाब रहे। कांग्रेस के खाते में गई धारचूला में भाजपा के वीरेंद्र पाल को हरीश धामी ने 3085 वोट से हराया। पिछले विधानसभा चुनाव में पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, धारचूला सीट कांग्रेस ने जीती थी। केवल डीडीहाट की सीट भाजपा जीतने में सफल रही थी।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ सीट में 10 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा के प्रकाश पंत ने पहले चरण से ही बढ़त बना ली थी। जो अंत तक कायम रही। पंत को 32941 मत मिले। कांग्रेस के मयूख महर को 30257 वोट हासिल हुए। निर्दलीय ललित मोहन भट्ट को 613, बसपा के रघुवर राम को 519, निर्दलीय महेंद्र सिंह को 529, सपा के उक्रांद की सुषमा माथुर को 304, रमेश बिष्ट को 108, निर्दलीय कृष्णानंद कापड़ी को 111, गुलजार खान को 78, मनोज कुमार जोशी को 126 मत मिले। प्रकाश पंत वर्ष 2002 और 2007 में पिथौरागढ़ से विधायक रहे हैं। 

डीडीहाट सीट पर 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा के विशन सिंह चुफाल को 17392 वोट मिले। निर्दलीय किशन सिंह भंडारी को 15024 मत मिले। तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस को 14470 वोट मिले। उत्तराखंड क्रांति दल के काशी सिंह ऐरी को 2896, बसपा के हरगोविंद पंत को 631, निर्दलीय विक्रांत पांडे को 520 मत मिले। डीडीहाट सीट को चुफाल यूपी काल वर्ष 1996 से जीतते आ रहे हैं। चुफाल की लगातार पांचवीं जीत से उनका राजनीतिक कद बढ़ा है। 
विज्ञापन


गंगोलीहाट में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा की मीना गंगोला को 20418, कांग्रेस के नारायण राम आर्य को 19613, निर्दलीय खजान चंद्र को 10763 मत हासिल हुए। बहुजन संघर्ष दल के दिनेश कुमार को 958, निर्दलीय सुमित्रा देवी को 841, यूकेडी के हरीश प्रसाद को 550 मत हासिल हुए। गंगोलीहाट में मीना गंगोला भाजपा का नया चेहरा थी। कांग्रेस के नारायण राम वर्तमान विधायक रहने के साथ ही 2002 में भी गंगोलीहाट से विधायक चुने गए थे।

धारचूला सीट पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस के हरीश धामी को 25597 मत मिले। भाजपा के विरेंद्र सिंह पाल को 22512 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय दुर्गा प्रसाद को 2717, उक्रांद के लाल सिंह को 883, बसपा के जितेंद्र कुमार को 445, निर्दलीय वीरेंद्र सिंह को 540, देवेंद्र सिंह को 631 मत मिले।

पोस्टल बैलेट में भाजपा का जोर 
पोस्टल बैलेटों में भाजपा का जोर रहा। चारों सीटों पर भाजपा को पोस्टल बैलेट में बढ़त हासिल हुई। पिथौरागढ़ सीट पर भाजपा के प्रकाश पंत को 833 डाक मत मिले। कांग्रेस के मयूख महर को 797, बसपा के रघुवर राम को 18, सपा के रमेश बिष्ट को 3, उक्रांद की सुषमा माथुर को 14, निर्दलीय कृष्णानंद कापड़ी को 6, गुलजार खान को 3, मनोज कुमार जोशी को 2, महेंद्र सिंह को 4, ललित मोहन भट्ट को 1 मत मिला। डीडीहाट में भाजपा के विशन सिंह चुफाल के पक्ष में पोस्टल बैलेट से 517 मत पड़े। कांग्रेस के प्रदीप पाल को 195, बसपा के हरगोविंद पंत को 6, उक्रांद के काशी सिंह ऐरी को 53, निर्दलीय किशन भंडारी को 357, निर्दलीय विक्रांत पांडे को 2 मत मिले। गंगोलीहाट में भाजपा की मीना गंगोला को 458, कांग्रेस के नारायण राम आर्य को 324, बसपा के दीपक कुमार को 16, बहुजन संघर्ष दल के दिनेश कुमार को 1, उक्रांद के हरीश प्रसाद को 3, निर्दलीय खजान चंद्र को 142, निर्दलीय सुमित्रा देवी को 2 मत मिले। धारचूला में भाजपा के वीरेंद्र सिंह पाल को 566 पोस्टल मत मिले। कांग्रेस के हरीश धामी को 390, बसपा के जितेंद्र कुमार को 8, उक्रांद के लाल सिंह को 7, निर्दलीय दुर्गा प्रसाद को 49, निर्दलीय देवेंद्र सिंह को 1, वीरेंद्र सिंह को 2 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें