फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के शटलर निश्चल चंद और एंजल पुनेड़ा ने जीता सोना

Sat, 01 Aug 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो-01 पीटीएच 18 पी-भुवनेश्वर में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक के साथ शटलर निश्चल
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के दो शटलर निश्चल चंद और एंजल पुनेड़ा ने भुवनेश्वर में आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस सफलता से जिला सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि 25 जुलाई से एक अगस्त तक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीमांत जिले के निश्चल चंद ने एकल बालक वर्ग जबकि एंजल पुनेड़ा ने बालिका युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियों का चयन अक्तूबर में काहिरा (मिस्र) में आयोजित होने वाली विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट, उप क्रीड़ाधिकारी और बैडमिंटन कोच अरुण बनग्याल, भूपेश बिष्ट, दीपांक वर्मा, बैडमिंटन संघ के संरक्षक स्वामी वीरेंद्रानंद आदि ने खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें