फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ को मिले 22 चिकित्सक, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद

Tue, 17 Mar 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 बांडधारी डाक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। छह डॉक्टरों ने तैनाती ले ली है। अन्य के जल्द यहां पहुंचने की उम्मीद है। इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं ढर्रे पर आने की संभावना है।
विज्ञापन


सीमांत जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं लड़खड़ाई हुई हैं। अस्पतालों में डाक्टरों का अभाव है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में डॉक्टर न होने से मरीजों को इलाज मिलना भी मुश्किल हो रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने डाक्टरों की कमी दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। बीते दिनों सीएमओ कार्यालय से डॉक्टरों की तैनाती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव का संज्ञान लेकर शासन स्तर से जिले में 22 बांडधारी डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। विभाग के मुताबिक, अब तक छह डॉक्टरों ने तैनाती ली है। अन्य भी जल्द तैनाती लेंगे।

बगैर डॉक्टर के संचालित हो रहे हैं 24 अस्पताल
पिथौरागढ़। जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के 187 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 64 पद रिक्त चल रहे हैं। 24 अस्पताल ऐसे हैं जहां अब तक डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है और फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय के सहारे मरीज इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नई नियुक्ति के बाद बांडधारी चिकित्सकों को इन अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। आंकड़ों से साफ है कि इसके बाद भी दो अस्पतालों में डॉक्टर की तैनाती के लिए क्षेत्र के लोगों को अब भी इंतजार करना होगा। संवाद
विज्ञापन


कोट
जिले में 22 बांडधारी चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। ये डॉक्टर तैनाती ले रहे हैं। सभी की तैनाती से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
-डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़

चंपावत को 12 चिकित्सक मिले, छह ने संभाला कार्यभार

चंपावत। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए शासन की ओर से 12 बांडधारी चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। इनमें से अब तक छह चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अन्य चिकित्सकों के जल्द जिले में कार्यभार संभालने की उम्मीद है। नए डॉक्टरों की तैनाती से जिला अस्पताल सहित अन्य चिकित्सालयों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी।

नई तैनातियों के क्रम में जिला अस्पताल को दो नए चिकित्सक मिले हैं। दोनों चिकित्सकों ने अस्पताल में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इनकी तैनाती के बाद जिला मुख्यालय की चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पीएचसी रेगुडू, पीएचसी खेतीखान, पीएचसी चौड़ामेहता और पीएचसी चोमेल में भी एक-एक चिकित्सक की तैनाती की गई है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में शेष छह चिकित्सकों के भी अपने तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले में इसके बाद चिकित्सकों के रिक्त पदों की संख्या कम हो जाएगी।
कोट
शासन से जिले को 12 चिकित्सक मिले हैं। इनमें से छह चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा। शासन से विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी मांग की गई है। - डॉ. देवेश चौहान, सीएमओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें