फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बारिश, ऊंची चोटियों में हिमपात

Sat, 20 Feb 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी / पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में शनिवार को पूरे दिन रुक रुककर बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में शाम तक 7 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मुनस्यारी में शुक्रवार की रात से बारिश जारी रही। घाटी वाले इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं  चंपावत जिले में दो मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई। लोहाघाट में भी हल्की बारिश हुई। चंपावत में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सात फरवरी के बाद यह दूसरा मौका है, जब मेघ बरसे हैं। सूखे से त्रस्त किसानों को बारिश से थोड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन


मुनस्यारी के निकट पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, खलियाटॉप, मिलम में हिमपात हुआ। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के मौसम विभाग के अनुसार कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में नाभीढांग, कालापानी में जमकर हिमपात हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम सामान्य बना रहेगा लेकिन सुबह और शाम को तापमान में गिरावट जारी रहेगी। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार ताजा बारिश से सब्जी पौधों को लाभ पहुंचेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने कहा कि सब्जी पौधों की गुड़ाई की जाए।
विज्ञापन


अब बारिश से नमी मिल गई है। उधर, मुनस्यारी में पूरे दिन बारिश से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा।

चंपावत जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी और मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल का कहना है कि यह बारिश कम जरूर हुई है, लेकिन किसानों को इससे लाभ होगा। आलू की बुवाई और फलदार पौधों के लिए यह फायदेमंद है। वहीं गेहूं की ग्रोथ और रोगों से बचाने में भी यह मददगार है।
विज्ञापन


जल संस्थान चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता पीसी करगेती का कहना है कि बारिश से जल स्रोतों में आ रही गिरावट रुकेगी। लोहाघाट में भी छिटपुट बारिश हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें