फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ पुलिस ने लोकसभ चुनाव को लेकर बदला यातायात प्लान

Mon, 15 Apr 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 17 से 19 अप्रैल तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नए यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यातायात की नई व्यवस्था के अनुसार 17 से 19 अप्रैल तक अपटेक तिराहे से एलएसएम कैंपस तक वन-वे व्यवस्था रहेगी। सड़क पर कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाएगा। एलएसएम कैंपस से आने वाले वाहन पौण-पपदेव-वरदायिनी मंदिर-घंटाकरण-सिल्थाम-वड्डा तिराहा-टनकपुर रोड होते हुए प्रस्थान करेंगे। आपातकालीन सेवा फायर सर्विस, एंबुलेंस, दुग्ध वाहन, नगर पालिका में लगे वाहनों के लिए व्यवस्था पूर्व की भांति लागू रहेगी।
डीडीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगे वाहन केएन उप्रेती जीआईसी के मैदान में पार्क किए जाएंगे। गंगोलीहाट और धारचूला विधानसभा ड्यूटी में लगे वाहन एलएसएम कैंपस के मैदान में पार्क किए जाएंगे। 17 और 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए लगाए गए वाहन एलएसएम कैंपस के गेट और केएन उप्रेती के मैदान से विधानसभावार पौण-पपदेव-वरदायिनी मंदिर-घंटाकरण-सिल्थाम-वड्डा तिराहा-टनकपुर रोड होते हुए रवाना होंगे।
विज्ञापन

19 अप्रैल को धारचूला, डीडीहाट रोड से आने वाले पोलिंग पार्टियों के वाहन सिल्थाम-वड्डा तिराहा-रोडवेज तिराहा-केएमओयू स्टेशन-गुप्ता तिराहा-अपटेक तिराहा होते हुए पिथौरागढ़ कैंपस के मैदान में आएंगे। पोलिंग पार्टियों को छोड़ने के बाद पौण-पपदेव-वरदायिनी मंदिर-घंटाकरण-सिल्थाम-वड्डा तिराहा-टनकपुर रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
घाट रोड से आने वाले पोलिंग पार्टियों के वाहन विजडम तिराहा-घंटाघर-गुप्ता तिराहा-अपटेक तिराहा होते एलएसएम कैंपस के ग्राउंड में पोलिंग पार्टियों को छोड़ने के बाद पौण-पपदेव-वरदायिनी मंदिर-घंटाकरण-सिल्थाम-वड्डा तिराहा-टनकपुर रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
विजडम तिराहे से एलएसएम कैंपस तक सड़क पर कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाएगा। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे हुए प्रशासन और पुलिस फोर्स के सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने निजी वाहनों को एलएसएम कैंपस और केएन उप्रेती जीआईसी में बनाए गए निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें