फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के 281 युवा दौड़ में पास

Wed, 26 Dec 2018 10:18 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में एपीएस मैदान में सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल में चल रही सेना भर्ती के तीसरे दिन पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट और देवलथल के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए 2903 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 2462 युवा दौड़ में शामिल हुए।

विज्ञापन


बुधवार को भर्ती के लिए तड़के से ही युवा जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के मैदान में पहुंचना शुरू हो गए। पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। सुबह आठ बजे से मैदान में युवाओं की दौड़ शुरू हुई। 2462 युवाओं में से 281 ही दौड़ में पास हो पाए। युवाओं को पांच मिनट 20 सेकेंड में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी।

दौड़ में पास हुए युवाओं की लंबाई, वजन और सीने की नापजोख की गई। इसके बाद उनसे बीम आदि लगाए गए। इसमें सफल 220 युवाओं को बृहस्पतिवार को मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया है। भर्ती मेले के लिए इस बार सेना और प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें