फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पानी को लेकर हाहाकार

Tue, 01 Dec 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में पेयजल का संकट गहरा गया है। पिछले एक सप्ताह से यह अव्यवस्था फैली हुई है। जल संस्थान के अधिकारी समस्या का समाधान कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जल संस्थान के कर्मचारी गलत तरीके से पानी का वितरण कर रहे हैं। मनमाने तरीके से लाइनों में पानी भेज रहे हैं। अधिकांश इलाकों में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिकारी कभी भी पानी की वितरण व्यवस्था का निरीक्षण नहीं करते सारी व्यवस्था लाइनमैनों के हाथ में सौंप रखी है। लाइनमैन हमेशा मनमर्जी करते रहते हैं। घंटाकरण, खड़कोट, सेरा, जीआईसी रोड इलाके में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में दो दिन के भीतर सुधार नहीं आया तो उग्र आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। भाजपा नेता गोलू पाठक ने कहा कि जल संस्थान को उसकी मनमानी का सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें