फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के लिए लगाया जाम

Mon, 30 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस की किल्लत को लेकर सोमवार को उपभोक्ताओं ने डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर गैस एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की। गैस आपूर्ति सुचारु करने के आश्वासन पर जाम खोला।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री महेश पाठक गोलू के नेतृत्व में लिंक रोड में एकत्र लोगों ने सुबह 10 बजे सड़क में जाम लगा दिया। इन लोगों ने नियमित गैस आपूर्ति न होने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि लोग रोज खाली सिलेंडरों के साथ सड़क पर गैस वाहन का इंतजार करते हैं लेकिन गैस की आपूर्ति नहीं की जाती। भाजपा नेता गोलू ने कहा कि रसोई गैस की सप्लाई कभी भी नियमित रूप से नहीं की जाती है। रसोई गैस के कारण शहर के लोगों के और काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रसोई गैस की किल्लत समाप्त नहीं होती है तो उपभोक्ताओं को साथ लेकर गैस एजेंसी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
गैस एजेंसी प्रभारी डीके जोशी के मंगलवार को गैस की सप्लाई करने के आश्वासन पर 11.30 बजे जाम हटाया। जाम लगाने वालों में राकेश सिंह, सुनीता देवी, रेखा चंद, मीना जोशी, जानकी उप्रेती, मंजू वल्दिया, मोंटू वल्दिया, रवि पांडे, गिरीश पंत समेत तमाम लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें