फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पालिका का 38.80 करोड़ का बजट पास, सफाई पर खर्च होंगे 159 साख

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित अध्यक्ष और सभासद। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 38.80 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए एक करोड़ रुपये रखा गया है। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 38.80 करोड़ आय और 38.72 करोड़ रुपये व्यय का बजट पारित किया गया। सभासदों ने प्रदेश के रेड जोन से आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से क्वारंटीन कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया। पालिका सफाई में 159 लाख, विद्युत व्यवस्था को तीन करोड़, पार्कों के सौंदर्यीकरण को 10 लाख, अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 3.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। बैठक में कोरोना महामारी से निपटने को सामाजिक दूरी का पालन लोगों से करने का अनुरोध किया गया। बैठक में ईओ मनोज दास, सभासद बसंत कुमार, नीरज कुमार, कोमल, राधिका लुंठी, विजेंद्र सिंह, सरस्वती मखौलिया, दीपा राणा, कमल पांडेय, दिनेश सौन, अनिल माहरा, अनिल जोशी, महेश पांडेय, भावना नगरकोटी, हेमा शाही, दिनेश कापड़ी, ललित मोहन पुनेड़ा, किशन खड़ायत, रविंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें