अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : AMAR UJALA
पिथौरागढ़। लाकडाउन में छूट के बाद अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। भर्ती मरीजों का आर्थो वार्ड के बाहर बरामदे में बैड लगाकर इलाज कराया जा रहा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लाकडाउन में छूट से पहले करीब डेढ़ सौ मरीजों की ओपीडी हो रही थी। अब तीन सौ से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि अस्पताल में 87 बैड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इस समय अस्पताल में 56 मरीज सामान्य रोगों के भर्ती हैं। कमरों में जगह नहीं होने से आठ। मरीजों के लिए बरामदे में बैड लगाए गए हैं। रोज शाम को मूसलाधार बारिश होने से बाहर मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। (संवाद)