फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में शहीदों की याद में जलाए दीये

Sat, 29 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अमर उजाला के शहीद नमन कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला की पहल पर दीपावली की पूर्व संध्या पर जिला मुख्यालय के टीआरसी के पास उल्का देवी मंदिर परिसर स्थित शहीद स्मारक में शहीदों की याद में दीये जलाए गए। कारगिल शहीद गिरीश सामंत की वीरांगना शांति सामंत को सम्मानित किया गया। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। गीतकार राजेश जोशी मुन्ना भाई ने गिटार पर शहीदों को समर्पित गीत प्रस्तुत किया। शिक्षिका निरंजना गुरुरानी ने शहीदों को नाम समर्पित कविता प्रस्तुत की। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने ‘ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी’ गीत पेश किया।
विज्ञापन


शहीद स्मारक में दीप प्रज्ज्वलन के साथ माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडे ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीदों और वीर सैनिकों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के लिए शहादत देने वालों में पहली पंक्ति में खड़ा है, यह सारे उत्तराखंडियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपेक्षा की कि अमर उजाला भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। एसडीएम ने यह भी आश्वस्त किया कि यदि किसी शहीद परिवार को कोई समस्या है तो वह सीधे उनसे बात करें। एसडीएम ने कारगिल शहीद गिरीश सामंत की धर्मपत्नी शांति सामंत को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शहीद गिरीश सामंत की वीरता का बखान किया गया। इस दौरान शहीद गिरीश सामंत की वीरांगना शांति सामंत बेहद भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने इतने भव्य कार्यक्रम की अपेक्षा नहीं की थी। 

जिला सूचनाधिकारी गिरिजा शंकर जोशी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सदस्य सेना के जूनियर कमीशंड आफीसर नरेंद्र चंद, राज्य आंदोलनकारी केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने अमर उजाला की पहल को अनुकरणीय बताया। संचालन समाजसेवी जुगल किशोर पांडे ने किया। शिक्षिका निरंजना गुरुरानी ने भावपूर्ण कविता पेश की। अमर उजाला ने सैकड़ों दीये जलाकर शहीदों को याद किया। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। देर रात तक यह कार्यक्रम चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें