फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नेपाल सीमा को जोड़ने वाले रास्ते का हाल... 30 किमी सड़क पर 200 से ज्यादा गड्ढे

Thu, 23 Feb 2023 06:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़

सार

नेपाल सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क की बुधवार को जब पड़ताल की गई तो विण, कासनी, भड़कटिया, गौड़ीहाट सहित कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे मिले।
विज्ञापन
पिथौरागढ़- झूलाघाट सड़क में कासनी के पास सड़क में बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नेपाल सीमा को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। पिथौरागढ़-झूलाघाट 30 किमी लंबी सड़क पर 200 से अधिक गड्ढे हैं। इस कारण वाहन संचालन में काफी मुश्किलें हो रही हैं।

विज्ञापन


नेपाल सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क की बुधवार को जब पड़ताल की गई तो विण, कासनी, भड़कटिया, गौड़ीहाट सहित कई स्थानों पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे मिले। सेना क्षेत्र होने के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा अधिक रहता है। साथ ही हर वक्त जाम की स्थिति भी रहती है।

भड़कटिया के मनोज सिंह का कहना है कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोगों ने लोनिवि पिथौरागढ़ से सड़क को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। सड़क पर जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा जिसके बाद सड़क ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एमसी तिवारी, ईई लोनिवि पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें