पिथौरागढ़। सीडीएस में द्वितीय रैंक लाने वाले जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी के पूर्व छात्र सुमित भट्ट को सम्मानित किया गया।
विद्यालय में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में निदेशक देवाशीष पंत, मीनू भट्ट, प्रधानाचार्य सुनीता रावत ने उन्हें पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिह्न भेंट किया। उन्होंने सुमित को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली छात्रा रिया जोशी को भी सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि रिया ने कठिन मेहनत कर माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाध्यापक लक्ष्मी बोरा, अनिल शर्मा, प्रबंधक कंचनलता पंत ने भी सुमित भट्ट और रिया की उपलब्धि पर खुशी जताई।