फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ को हवाई सेवा से जोड़ा जाना बेहद जरूरी

Fri, 22 Dec 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कलाकार अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा का स्वागत करते पिथौरागढ़ के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म की शूटिंग अब अंतिम चरण में है। 24 दिसंबर से दो दिन फिल्म की शूटिंग झूलाघाट में होगी। 26 दिसंबर को फिल्म की पूरी यूनिट यहां से मुंबई लौट जाएगी। बृहस्पतिवार रात यहां सुमेरू में फिल्म के कलाकारों और टीम के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, निर्देशक दिवाकर बनर्जी ने कहा कि पिथौरागढ़ के लिए हवाईसेवा शुरू हो जाए तो कई अन्य फिल्म निर्माता यहां का रुख करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और होटल एसोसिएशन की ओर से फिल्म कलाकारों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हिलजात्रा का मंचन किया गया। छलिया नृत्य और कुमाऊंनी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। बाद में फिल्म की पूरी टीम का जिला प्रशासन और होटल एसोसिएशन की ओर से सम्मान किया गया। फिल्म कलाकारों ने कहा कि पिथौरागढ़ बेहद सुंदर जगह है। यहां के लोग सीधे और शालीन हैं। इसी कारण अब तक फिल्म निर्माण के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में ‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म की शूटिंग का फायदा यह होगा कि आने वाले समय में कई निर्माता और निर्देशक यहां का रुख करेंगे।

डीएम सी रविशंकर ने फिल्म की शूटिंग को पिथौरागढ़ के लिए सौभाग्य का विषय बताते हुए कहा कि इससे पर्यटन विकास में भी मदद मिलेगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आने वाले टीमों का हमेशा स्वागत किया जाएगा। होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल ने कहा कि फिल्म की शूटिंग से पिथौरागढ़ को काफी प्रसिद्धि मिली है। कार्यक्रम में एसपी अजय जोशी, सीडीओ वंदना, डीडीओ गोपाल गिरी, होटल व्यवसायी राजेंद्र शर्मा, ललित मोहन कापड़ी, संजय मल्ल, प्रभात मखोलिया, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें