फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी कटिंग के चलते छह घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-घाट एनएच

विज्ञापन
Pithoragarh-Ghat NH remained closed for six hours - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गुरना में पहाड़ी कटिंग के चलते पिथौरागढ़-घाट एनएच छह घंटे बंद रहा। मैदानी क्षेत्रों से आने वाले अधिकांश लोगों को सड़क बंद रहने की जानकारी नहीं होने से उन्हें घाट में रुकना पड़ा। दिन में ढाई बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

इन दिनों पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क पर गुरना मंदिर के पास पहाड़ी कटिंग का काम चल रहा है। अधिक ऊंची पहाड़ी होने से बोल्डर गिरने से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सड़क एक सप्ताह तक वाहनों की आवाजाही के लिए सुबह 8.30 बजे से दिन में 2.30 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को सुबह 8.30 बजे एनएच वाहनों के लिए बंद कर दिया गया।
पिथौरागढ़ में लोगों को सड़क बंद होने की जानकारी होने से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन सुबह ही रवाना हो गए लेकिन मैदानी क्षेत्रों से आने वाले निजी वाहन और ट्रक घाट में ही फंस गए। इसके चलते लोगों को सड़क खुलने तक लंबा इंतजार करना पड़ा। दिन में ढाई बजे सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की। हल्द्वानी और दिल्ली सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों के लिए कुछ वाहनों का संचालन थल-बेड़ीनाग-शेराघाट होते हुए भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने बताया कि 16 अक्तूबर तक प्रतिदिन सड़क में इसी तरह से वाहनों की आवाजाही सुबह 8.30 बजे से ढाई बजे तक बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें