फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के आठ मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

Fri, 20 Jan 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चुनाव कंट्रोल रूम में व्यस्त कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के कुल आठ मतदान केंद्रों में 15 फरवरी को होने वाली वोटिंग की वेबकास्टिंग होगी। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने से लेकर शाम को मतदान के समाप्त होने तक का पूरा प्रसारण किया जाएगा। मतदान की इस प्रक्रिया को गूगल में भी सर्च किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा के निर्देश पर जिला सूचना विज्ञान केंद्र ने वेबकास्टिंग की व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन


बताया गया कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक संसाधन केंद्र मुनस्यारी और विकासखंड कार्यालय मुनस्यारी में बनाए गए मतदान केंद्र की वेबकास्टिंग होगी। ठीक इसी तरह डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में विकासखंड कार्यालय डीडीहाट और विकासखंड सभागार डीडीहाट में बनने वाले मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग के लिए चुना गया है। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में जिला उद्यान अधिकारी पिथौरागढ़ के पूर्वी भाग वाले मतदान केंद्र और जिला सेवायोजन कार्यालय पिथौरागढ़ के पूर्वी भाग वाले मतदान केंद्र में वेबकास्टिंग सिस्टम लगेगा।

गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में बेड़ीनाग डिग्री कॉलेज के पूर्वी भाग वाले मतदान केंद्र और राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गणाई के मतदान केंद्र को इसके लिए चुना गया है। सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से इन मतदान केंद्रों में रिकार्डिंग के सिस्टम लगाए जाएंगे और निर्वाचन आयोग का कार्यालय भी मतदान की सारी प्रक्रिया को आसानी से देख सकेगा।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम और मीडिया सेंटर में भारी व्यस्तता
विधानसभा चुनाव के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष और मीडिया सेंटर में इन दिनों भारी व्यस्तता है। इन दोनों केंद्रों पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगी रहती है। शुक्रवार से नियंत्रण कक्ष में काम बढ़ गया है। शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का काम शुरू हो गया है। ठीक इसी तरह मीडिया सेंटर में राजनीतिक दलों की खबरों, विज्ञापन पर नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने दोनों केंद्रों के लिए कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। रात में भी यह दोनों केंद्र खुले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें