फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को मिले आधुनिक उपकरण

Wed, 24 Jul 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सुविधाओं की कमी से कराह रहे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ आधुनिक उपकरण मिले हैं। इससे रोगियों को लाभ मिलेगा। लंबे समय से कई आवश्यक उपकरण नहीं होने या पुराने होने से अस्पताल प्रबंधन को रोगियों के उपचार में दिक्कत हो रही थी। नये उपकरण मिलने के बाद अस्पताल स्टाफ के साथ ही मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को सिरिंज पंप, इंफ्यूजन पंप, मल्टीपेरामीटर, माॅनीटर, ईसीजी मशीन, डिफिब्रिलेटर, एबीजी मशीन, इलेक्ट्राॅनिक तराजू, मरीज वार्मिंग डिवाइस, स्ट्रेचर, क्रैश कार्ट मिले हैं। महिला अस्पताल को ओवर बेड टेबल, फुट स्टेप डबल, इसीजी मशीन, इलेक्ट्रानिक सेक्शन मशीन, व्हीलचेयर, क्रैश ट्राॅली, मेडिसिन ट्राॅली, स्टेथोस्कोप, मल्टीपैरा माॅनीटर, लेरिंजोस्कोपी एबीजी मशीन मिली हैं। अस्पताल प्रबंधन ने नए उपकरण मिलने के बाद उन्हें आपातकालीन कक्ष, वार्ड में स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी उपकरण स्थापित हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
अस्पताल में रोगियों को हर संभव सुविधा मिले। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिला और महिला अस्पताल को आधुनिक उपकरण मिले हैं। उन्हें स्थापित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें