फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़-दून विमान सेवा रही कैंसिल, खराब मौसम फिर बना रोड़ा

Fri, 25 Sep 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कई दिन बाद विमान सेवा सुचारु हुई तो शुक्रवार को इसकी राह में मौसम फिर खड़ा हो गया। केवल दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच विमान उड़ान भर पाया लेकिन पिथौरागढ़-देहरादून रूट पर सेवा रद्द रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन बाद बीते बृहस्पतिवार को दिल्ली-पिथौरागढ़ और देहरादून रूट पर विमान सेवा संचालित हुई। उम्मीद जगी कि अब अपने तय शेड्यूल के अनुसार सभी रूट पर विमान उड़ेगा, परंतु अगले ही दिन यानी आज शुक्रवार को इस पर मौसम की मार पड़ गई।
विमान केवल दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच उड़ान भर सका और पिथौरागढ़-देहरादून सेवा रद्द कर दी गई। यकायक सेवा रद्द होने से दून जाने और पिथौरागढ़ आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी ने अपनी यात्री रद्द कर दी तो अनेक यात्री टैक्सी या बस से लंबा सफर तय करने को विवश हुए।
विज्ञापन


सप्ताह में छह दिन की घोषणा के बाद लड़खड़ाई है विमान सेवा
पिथौरागढ़। अलायंस एयर कंपनी ने सितंबर से दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच सप्ताह में छह दिन और पिथौरागढ़-दून के बीच पांच दिन विमान सेवा संचालित करने की घोषणा की। तब से अब तक कभी मौसम तो कभी अन्य कारणों से विमान सेवा लड़खड़ाई हुई है। बीते 11 से 17 सितंबर तक कंपनी ने सेवा बंद रखने की घोषणा की। 18 सितंबर की तारीख भी चले गई। 19 सितंबर को केवल दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच विमान उड़ा। इसके बाद 24 सितंबर को दिल्ली-दून सेक्टर दोनों संचालित रहे मगर शुक्रवार को केवल दिल्ली सेवा संचालित हुई। इसमें आने वाले यात्रियों की संख्या करीब 35 तो जाने वाले यात्रियों की संख्या 24 रही।

हल्द्वानी-पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा पर भी ब्रेक
खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद रही। दो दिन से ऑल वेदर रोड पर सड़क संपर्क बाधित होने के बीच हेली सेवा भी यात्रियों को राहत नहीं दे सकी।

...........

मौसम के कारण पिथौरागढ़-दून सेवा रद्द करनी पड़ी। शनिवार को हालांकि मौसम फिर खराब बताया गया है लेकिन विमान सेवा रद्द रहने की सूचना अभी नहीं आई है। -राहुल श्रीवास्तव, स्टेशन मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें