फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंच के लिए पिथौरागढ़ आएंगे कैलास यात्री

Fri, 08 Apr 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रियों के रूट में इस बार कोई परिवर्तन नहीं होगा। वापसी में यात्रियों का लंच इस बार भी पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह में ही होगा। जाते समय यात्रियों को आधार शिविर धारचूला में रुकना होगा। धारचूला से नारायणआश्रम तक यात्री कुमाऊं मंडल विकास निगम के वाहनों से सफर करेंगे। वहां से गुंजी तक का सफर पैदल होगा, लेकिन इस बार गुंजी में वाहनों की व्यवस्था रहेगी और नाभीढांग तक उनको वाहनों से ले जाने का फैसला लिया जा रहा है।
विज्ञापन


कैलास यात्री दिल्ली से चलकर पहले काठगोदाम पहुंचेंगे, जहां से रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा जाएंगे। हर दल दोपहर में भोजन के लिए चौकोड़ी जाएगा। चौकोड़ी से यात्रियों को आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में ब्रीफिंग के लिए जाना होगा। हर दल का रात्रि विश्राम आधार शिविर धारचूला में होगा। धारचूला से नारायणआश्रम तक वाहन से जाने के बाद यात्री प्रथम पड़ाव सिर्खा पहुंचेंगे। वहां से अगले पड़ाव गाला, बूंदी होते हुए गुंजी जाएंगे।

वापसी में यात्री दलों का रूट धारचूला से बदल जाएगा। वह दोपहर में भोजन के लिए पिथौरागढ़ आएंगे। केएमवीएन के पर्यटन महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि वापसी में यात्रियों को पिथौरागढ़ से जागेश्वर धाम जाना होगा। रात्रि विश्राम जागेश्वर में रहेगा। जागेश्वर से अगले दिन यात्री दिल्ली को रवाना होंगे। श्री मर्तोलिया ने बताया कि यात्रियों का जिन स्थानों पर ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर होगा, वहां पर बेहतर व्यवस्थाएं जुटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में रहेंगी बेहतरीन व्यवस्थाएं
केएमवीएन के पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पिथौरागढ़ में यात्रियों के लंच के लिए बेहतर व्यवस्थाएं रहेंगी। कहा कि कभी-कभी खास परिस्थिति में यात्री रात्रि विश्राम के लिए भी पिथौरागढ़ आते हैं। उनके लिए उसी हिसाब से इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लंच के लिए हमेशा ताजा सामग्री खरीदी जाती है, जिस दिन यात्री दल पहुंचेगा, उसी दिन ताजी सब्जी, दही, फल, जूस का इंतजाम किया जाएगा।

इस माह के अंत में जाएगा निगम का दल
कैलास मानसरोवर यात्रा पड़ावों की स्थिति देखने के लिए केएमवीएन का दल इस माह के अंत में नारायणआश्रम से आगे के पड़ावों का निरीक्षण करेगा। निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि पड़ावों में जिस तरह की जरूरतें होंगी उनको यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर दिया जाएगा, यदि मरम्मत की जरूरत होगी तो उस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें