फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के बॉक्सर कवींद्र ने एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Fri, 26 Apr 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
कवींद्र सिंह बिष्ट - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ के होनहार बॉक्सर कवींद्र सिंह बिष्ट ने बैंकाक (थाईलैंड) में चल रही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीता है। कवींद्र ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 56 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि कवींद्र ने शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज मिर्जा को कड़ी टक्कर दी, लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कवींद्र के रजत पदक जीतने सेे पिथौरागढ़ में खुशी का माहौल है। कवींद्र की उपलब्धि पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।
शहर के रई के मूल

निवासी कवींद्र भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं। बिष्ट ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन धरम चंद से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखी। कवींद्र कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन


बिष्ट की उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी वंदना, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी, कैप्टन हरि सिंह थापा, अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कैप्टन धरम चंद, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन देवी चंद, बहादुर सिंह बोहरा आदि ने खुशी प्रकट करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें