फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की चार सीटों पर 39 नामांकन पत्र बिके

Fri, 20 Jan 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नामांकन पत्रों के वितरण के लिए कार्यालय में मौजूद पिथौरागढ़ के आरओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार से जिले की चारों विधानसभा सीटों पर नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ, लेकिन 39 नामांकन पत्र विभिन्न दावेदारों ने प्राप्त किए। कई दावेदार दो से ज्यादा नामांकन पत्र लेकर गए हैं। पिथौरागढ़ सीट से नामांकन पत्र खरीदने वालों में कांग्रेस के मयूख महर शामिल हैं। इनके अलावा सौरभ जुकरिया, रमेश बिष्ट, गुलजार खान, नारायण राम, महेंद्र बेलाल, मनोज कुमार जोशी, कृष्णानंद कापड़ी, भगवान बल्लभ पंत ने भी नामांकन पत्र प्राप्त किया।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट में 14 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। रिटर्निंग अफसर मनुज गोयल ने बताया कि यूकेडी ने 4 सेटों में, कांग्रेस ने दो सेटों में, सैनिक समाज पार्टी ने तीन सेटों में और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 सेटों में नामांकन पत्र प्राप्त किए। यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी शनिवार को नामांकन पत्र भरेंगे।

धारचूला में दो और गंगोलीहाट में पांच नामांकन पत्रों को चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार ले गए। नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार को कहीं पर भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। अलबत्ता पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला और गंगोलीहाट में रिटर्निंग अफसर अपने स्टाफ के साथ कार्यालयों में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें