एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कालेज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आज महेंद्र सिंह देउपा, जगदीश धामी और सावन वल्दिया ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद के लिए जगत सिंह ज्येठा, कवींद्र सिंह कोरंगा ने दावेदारी की है। छात्रा उपाध्यक्ष के लिए गीतांजली जोशी और किरन जोशी ने पर्चा भरा। महासचिव पद के लिए नीरज सिंह गोबाड़ी, हर्षित मेहता और मुकेश भट्ट ने पर्चा दाखिल किया। संयुक्त सचिव पद के लिए दीपक ठकुराड़ी,सूरज गिरि, मोहित कल्पासी ने नामांकन पत्र दायर किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए गौरव रावत ने दावेदारी की।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक चलेगी। 1 से 3 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और वैध प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि चुनाव के दौरान लिंगदोह कमेटी के सिफारिशों का पूरा पालन किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने में डा. आरएस अधिकारी, डा. एन जोशी, डा. एनएस बनकोटी, डा. जीसी पंत, डा. चंद्रावती भट्ट, डा. सरोज वर्मा, डा. प्रेमलता पंत, डा. पंकज भट्ट, डा. एनसी तिवारी, डा. एनएस धारियाल, डा. एससी जोशी, डा. विनय जोशी, राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह सेठी आदि ने सहयोग दिया। एसडीएम अनुराग आर्य, सीओ जीएल कोहली, कोतवाल गणेश सामंत पुलिस बल के साथ कालेज में मौजूद रहे।