फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर पाइप लाइन फटी, कई इलाकों में नहीं बंटा पानी

Thu, 03 Jan 2019 10:11 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
थरकोट के पास घाट पेयजल योजना का पाइप फटने से बरबाद होता पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान घाट पेयजल योजना की पाइप लाइन फट गई। इससे बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान जिला मुख्यालय के नजदीक थरकोट में शहर को पानी की सप्लाई करने वाली घाट पेयजल योजना की पाइप लाइन फट गई। फव्वारे के रूप में पानी सड़क पर बहने लगा। सूचना पर जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और पाइप लाइन की मरम्मत की।

बुधवार को आंवलाघाट योजना से भी कम पानी की सप्लाई होने की बात सामने आई है, जबकि बृहस्पतिवार को शहर के लिंकरोड, टकानाखेत समेत कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे ने कहा कि पानी की सप्लाई आए दिन बाधित हो रही है। पानी की सप्लाई सुचारु करने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थरकोट में घाट पेयजल योजना का पाइप फटने से पानी की सप्लाई बाधित हुई। बुधवार को कम वोल्टेज के कारण आंवलाघाट पेयजल योजना से भी कम पानी लिफ्ट हुआ। इस कारण पानी की कमी रही। घाट योजना से दोपहर बाद पानी की सप्लाई की गई। -अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें