फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश, ओम पर्वत दर्शन को उमड़ रहे यात्री

Sun, 26 May 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पंचाचूली ग्ले​शियर के दर्शन करने पहुंचे कोलकाता के पर्यटक। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला की व्यास घाटी स्थित ओम पर्वत और आदि कैलाश दर्शन के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। इससे होटल, होम स्टे और वाहन संचालक काफी खुश हैं लेकिन धारचूला में पानी संकट और सीवर लाइन का कार्य होने से केएमवीएन को पिछले 10 दिन में छह लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र में मौसम सुहावना रहने से मैदानी क्षेत्रों से बड़ी तादाद में यात्री धारचूला पहुंच रहे हैं। अपने वाहनों से आने वाले यात्रियों को दुर्गम क्षेत्र में वाहन चलाने का अनुभव नहीं होने के चलते दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। धारचूला में वाहन पार्किंग नहीं होने से यात्री राजमार्ग के किनारे वाहन खड़ा कर रहे हैं।
काली नदी के किनारे बने केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में काफी सुविधाएं हैं लेकिन इन दिनों सीवर लाइन का कार्य होने के चलते और क्षेत्र में पेयजल किल्लत होने से यात्री वहां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। निगम के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि अव्यवस्था के चलते नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि धारचूला और ऊपरी क्षेत्रों में सभी होटल और होम स्टे ओवर पैक चल रहे हैं। बगैर बुकिंग के सीधे आने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

आदि कैलाश के पांचवें दल का स्वागत
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा के पांचवें दल के यात्रियों का पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने जूस पिलाकर स्वागत किया। यात्रियों को यात्रा मार्ग के बारे में जानकारी भी दी गई। रविवार की सुबह यात्रियों ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। गुरुरानी ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में रोपण के लिए यात्रियों को छह पौधे दिए। यात्रा दल में 32 यात्री शामिल हैं। यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर प्रेम सिंह बिष्ट हैं। दोपहर को दल धारचूला पहुंच गया। स्वागत करने वालों में वेद प्रकाश, पदम सिंह, शेर सिंह, हर सिंह, विजय बोरा, रचना आदि शामिल रहे। संवाद
चौथे दल के यात्री चौकोड़ी रवाना
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल के सदस्य यात्रा पूरी कर बूंदी से धारचूला होते हुए चौकोड़ी पहुंच गए हैं। पांचवें दल के 40 यात्री सोमवार को धारचूला से गुंजी रवाना होंगे। टीआरसी धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि टनकपुर एक्सप्रेस तीसरा दल ओम पर्वत के दर्शन कर गुंजी पहुंच गया है। यात्री सोमवार को आदि कैलाश के दर्शन के लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें