फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गुंजी में होगी फिजिशियन की तैनाती, आईटीबीपी करेगी सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 30 जून से प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होगी। यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए विभाग गुंजी में फिजिशियन के साथ ही फार्मासिस्ट और नर्सिंग अधिकारी की तैनाती करेगा। यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आईटीबीपी का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा के दाैरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इस चुनौती को पार करने की रणनीति तैयार की है। विभाग यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्या के समाधान के लिए गुंजी में फिजिशियन की तैनाती करेगा। यहां संचालित अस्पताल में पर्याप्त दवा का इंतजाम होगा। वहीं आईटीबीपी को भी विभाग दवा उपलब्ध कराएगा। आईटीबीपी के चिकित्सक भी यात्रियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

30 से अधिक ऑक्सीजन सिलिंडर की होगी व्यवस्था
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान गुंजी से आगे ऑक्सीजन की कमी होती है। ऐसे में कई यात्रियों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है। कई बार यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें कृत्रिम ऑक्सीजन की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विभाग इस समस्या के समाधान के लिए गुंजी में 30 ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करेगा। संवाद
विज्ञापन

डे-केयर सेंटर संचालित होने से मिलेगी राहत
पिथौरागढ़। दरअसल, गुंजी में एक छोटे कमरे में अस्पताल संचालित है। पर्याप्त जगह न होने से संसाधनों की व्यवस्था करना भी मुश्किल है। इस समस्या के समाधान के लिए गुंजी में नए अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है इसे डे-केयर सेंटर का नाम दिया गया है। डे-केयर सेंटर स्थापित होने से अस्पताल में जरूरी संसाधन और व्यवस्थाएं भी उपलब्ध होंगी इसका सीधा लाभ आदि कैलाश, कैलाश मानसरोवर यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को मिलेगा। संवाद
कोट
कैलाश मानसरोवर यात्री की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग यात्रियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार है। गुंजी में चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें