फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फिजीशियन छुट्टी पर मरीज परेशान

Tue, 23 Jun 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में फिजिशियन और ईएनटी चिकित्सकों के अवकाश पर होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में करीब 450 मरीज पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन ने निश्चेतक (एनेस्थीसिया) डॉक्टर वेंकटेश को फिजिशियन के मरीजों को देखने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

इनमें से लगभग 100 मरीज फिजिशियन कक्ष में थे। अस्पताल में दो फिजिशियन पद स्वीकृत हैं। डॉक्टर दीपक रावत के अवकाश पर जाने के बाद डॉक्टर अजय कुमार एकमात्र फिजिशियन थे। अब डॉक्टर अजय कुमार भी एक सप्ताह के अवकाश पर हैं।

........
ईएनटी विशेषज्ञ और फिजिशियन एक सप्ताह के अवकाश पर हैं। फिजिशियन के मरीजों के इलाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ईएनटी विशेषज्ञ के अवकाश से लौटने के बाद ही नियमित रूप से मरीजों का इलाज शुरू हो सकेगा। -एचएस ह्यांकी, पीएमएस, जिला अस्पताल चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें