पिथौरागढ़ में फूलदेई पर फूल और चावलों से देहरी पूजती बालिकाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
फूल देई छम्मा देई लोक पर्व कुमाऊं भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। फूल देई, छम्मा देई पर्व पर शनिवार को घर-घर में बच्चियों ने अक्षत, फूल और गुड़ से घर की देहरी का पूजन कर बड़ों का आशीर्वाद लिया। घरों में पर्व को उत्साह से
मनाया गया। कई घरों में विशेष पकवान बनाए गए। सुबह बच्चों ने ‘फूल देई छम्मा देई, जतुक देला उतुक सही, दैणी द्वार भर भकार, ये देली कैं बारंबार नमस्कार’ लोक गीत के साथ देहरी का पूजन किया। घर के बुजुर्गों ने उन्हें नेक और भेंट दी।
पिथौरागढ़ जिले में फूलदेई के अवसर पर सुबह छोटी-छोटी बच्चियाें ने पूजा कर फूल और चावलों से घरों की देहरियों की पूजा की। डीडीहाट, गणाई गंगोली, बेड़ीनाग, अस्कोट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, मुनस्यारी, जौलजीबी, झूलाघाट , चंपावत जिले के आदि जगहों पर भी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।