फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ पर पेट्रोल-डीजल का संकट गहराया

Mon, 26 Nov 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बंद पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में ईंधन की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को कुछ राहत मिलने के बाद सोमवार को फिर अधिकतर पंपों में ईंधन समाप्त हो गया। पंपों में पेट्रोल-डीजल समाप्त का बोर्ड लगने से वाहन चालक परेशान नजर आए। वहीं, बेड़ीनाग क्षेत्र के पेट्रोल पंप सोमवार को बंद रहे। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। शादी का सीजन होने के चलते लोग अपने वाहन इधर-उधर घुमाते रहे, लेकिन उन्हें तेल नहीं मिला।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर में दिवाली के बाद से शुरू हुई ईंधन की किल्लत अब भी जारी है। पिछले तीन दिनों से सभी पंपों में ईंधन नहीं मिलने के कारण वाहन चालक परेशान हैं। रविवार को कुछ पंपों में तेल आने से लोगों को राहत मिली। सोमवार को सुबह से ही सभी पंपों में पेट्रोल-डीजल भराने के लिए वाहनों की कतार लगी रही। दिन में लगभग 12 बजे इन पंपों के बाहर भी ईंधन समाप्ति के बोर्ड लग गए।

इससे कतार में खड़े वाहन चालकों को भी लौटना पड़ा। कई वाहन चालक पंपों के चक्कर लगाते नजर आए। नगर के प्रमुख चार पंपों में ईंधन नहीं होने से दोपहिया वाहनों सहित टैक्सी और ट्रक चालक भी भटकते रहे। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि हल्द्वानी से ईंधन के टैंकर आ रहे हैं। मंगलवार को सभी पंपों में ईंधन पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, बेड़ीनाग में डिपो से तेल की आपूर्ति नहीं होने से लोग दिनभर परेशान रहे। इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। इसके चलते लोग सुबह से ही पेट्रोल, डीजल भराने पंप पर पहुंचे। पंप बंद होने से लोग परेशान रहे। तेल नहीं होने से पंपों में कार्यरत कर्मचारी भी नदारद दिखे। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने कहा कि पेट्रोल नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से पेट्रोल जल्द उपलब्ध कराने की मांग की। आपूर्ति निरीक्षक संजय बिष्ट ने बताया कि डिपो से तेल नहीं आने से किल्लत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें