चंपावत। चंपावत पुलिस ने गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे 22 अक्तूबर को दूधौरी गांव से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम कैलाश राम है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 75, 11 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस उसे आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर रही है। इस कार्रवाई में चल्थी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश कठायत, हेड कांस्टेबल ध्यान सिंह बोरा और कांस्टेबल कमल नाथ शामिल थे।