फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल व निजी कंपनियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 28 Jan 2019 11:54 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बलुवाकोट में बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बलुवाकोट के लोेगों ने लचर संचार सेवा को लेकर बीएसएनएल व निजी संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सेवा सुचारु न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


रं यूथ फोरम के अध्यक्ष पूरन ग्वाल के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने खराब संचार सेवा के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि इलाके में बीएसएनएल की सेवा पिछले तीन दिन से काम नहीं कर रही है। एक निजी कंपनी की सेवा 15 दिन से बाधित है। कहा कि संचार व्यवस्था में खामी के कारण ऑनलाइन फार्म भरने में दिक्कत आ रही है। कई बार मांग उठाने के बाद भी संचार व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेटवर्क न होने और अक्सर बिजली गुल होने से आयु
ष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।  उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो संचार कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया जाएगा। प्रदर्शन में सुरेंद्र सिंह ऐरी, प्रमोद ऐरी, मदन सिंह, योगेश सिंह, माधव सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, लोकेश वर्मा आदि शामिल थे।  
विज्ञापन



गौरीहाट में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। क्षेत्र में संचार सेवा ध्वस्त होने से आक्रोशित गौरीहाट के ग्रामीणों ने बीएसएनएल समेत निजी कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र संचार सेवा बहाल नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन को प्रदर्शन करेंगे।
व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मोबाइल हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में आए दिन संचार सेवा बाधित रहती है। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में ललित सोराड़ी, नरेंद्र सिंह, मनोज गोबाड़ी, त्रिलोक सिंह, खीम सिंह, श्याम सिंह, दिनेश ठगुन्ना, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 


पांच दिन से ठप हैं बीएसएनएल की मोबाइल सेवा, लोग परेशान
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। मजिरकांडा स्थित बीएसएनएल टावर पिछले पांच दिनों से बंद है। इससे एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग कहीं संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार तक सुविधा बहाल न होने पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है। दूरसंचार विभाग द्वारा क्षेत्र के लोगों को संचार सुविधा देने के लिए मजिरकांडा में टावर लगाया गया है। टावर की बैट्रियां खराब होने से यह पिछले पांच दिन से काम नहीं कर रहा है। गौरीहाट, कानड़ी, च्योड़ीगाड़, भटेड़ी, दौली, बनाड़ा, जमिरपानी, खरक्यूड़ा, कटियानी, विसखोली, बगरतोली, बलतड़ी आदि गांवों के लोगों के मोबाइल शोपीस बने हैं। संचार सेवा बंद होने से  सिलिंडर की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के प्रकाश भट्ट, पुष्कर भट्ट, राज्य आंदोलनकारी देवकीनंदन भट्ट ने कहा है कि यदि शीघ्र संचार सेवा सुचारु नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे। 

तल्लादेश में आठ दिनों से संचार सेवा ठप
चंपावत। जिले के सीमांत तल्लादेश में बीएसएनएल ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सौराई के बीडीसी सदस्य कैलाश बोहरा ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में एकमात्र बीएसएनएल का टावर लगा है। कहा कि तल्लादेश की 24 ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिल रहा है। इन ग्राम पंचायतों में लगभग 12 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि आठ दिनों से टावर खराब होने से लोगों के मोबाइल फोन शोपीस बने हुए है। ग्रामीण दीपक शर्मा ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से ग्रामीणों को देश-दुनिया की घटनाओं का पता नहीं चल पा रहा है। बताया कि फोर जी नेटवर्क नहीं होने से लोगों के ऑनलाइन कार्य भी सीमांत गांव में नहीं हो पा रहे है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवा नहीं चलने से लोगों को जिला मुख्यालय की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीण दलीप सिंह महर, बची सिंह, जगदीश सिंह बोहरा, सीता देवी, ईश्वरी दत्त जोशी, महेश जोशी आदि का कहना है कि अगर जल्द से जल्द बीएसएनएल टावर ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेेंगे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें