फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊंनी, गढ़वाली और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं

Tue, 13 Oct 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट में गोरखा मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ जिसमें कई प्रतिभागियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू सार्की ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। भूमि ग्रुप ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। शिवांशी ने सलामी हाथों की और शांतनु ग्रुप ने गोरखा पलटना मेरी कमर खुकरी पर प्रस्तुति दी।
सचिन गोरखा ने गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा गीत सुनाया। कार्यक्रम का संचालन संजय थापा ने किया। केदार सिंह, प्रकाश मेहता और अनंत शाह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने सभी का स्वागत किया। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने मोहन सिंह ढेक के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं में ये खिलाड़ी छाए
बालिका प्राथमिक वर्ग की सुई धागा दौड़ में पीहू पहले, वैष्णवी दूसरे और आराध्या तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में इशारा, चेतन और सोनिया ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। बालक वर्ग में समीर, ध्रुव और शौर्य क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से खातिजा ने पहला, विद्या ने दूसरा और पायल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में हुसैन, शैलेश और शौर्य ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में आदर्श, अनुज और सार्थक ने पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें