विकास प्राधिकरण के विरोध में पिथौरागढ़ के पितरौटा में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में नगर के पितरौटा मोहल्ले में एकत्र लोगों ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार सीमांत जिले के गरीब लोगों को टैक्स के बोझ तले दबाने की तैयारी कर रही है। लोगों को किसी भी दशा में विकास प्राधिकरण मंजूर नहीं है।
प्रदर्शन के बाद हुई सभा में पिथौरागढ़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश तिवारी दीनू ने कहा कि विकास प्राधिकरण लागू होने के बाद लेबर टैक्स, प्लानिंग टैक्स, मानचित्र टैक्स, अंबार शुल्क जैसे कई शुल्क देने होंगे। आम आदमी इन शुल्कों को देने की स्थिति में नहीं है। प्रदर्शन में शामिल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट ने कहा कि इसके लिए महिलाओं को एकजुट किया जाएगा। कहा कि लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जाएगा। सभी मोहल्लों में विकास प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
पितरौटा निवासी जानकी पंत, रमेश लाल वर्मा ने कहा विकास प्राधिकरण लागू होने के बाद आम आदमी का मकान का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। सरकार इसे वापस ले। प्रदर्शन में अंबा दत्त जोशी, पुष्पा जोशी, रोहित वर्मा, हेम लाल चौधरी, बसंत लाल, भाष्कर पांडेय, मोहन नगरकोटी, बसंत जोशी आदि शामिल थे।