फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलागम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
थल में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलागम विभाग के खिलाफ बलतड़ी के ग्रामीणों ने अनदेखी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान महिराज सिंह के नेतृत्व में जलागम विभाग में एकत्र हुए दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि एक साल से गांव के विकास कार्यों के लिए विभाग ने किसी भी मद में कोई धन आवंटित नहीं किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान महिराज सिंह का कहना है कि ग्राम बलतड़ी के लिए धन आवंटित नहीं होने से गांव में विकास कार्यों के पहिए थम गए हैं, जबकि अन्य ग्रामों के लिए विभाग से धन आवंटित किया गया जा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव के लिए शीघ्र धन आवंटित नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में भुवन भट्ट, हरि शंकर भट्ट, राम सिंह भैंसोड़ा, भगत कुमार, गोपाल राम, पुष्कर राम, प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, प्रभु नारायण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें