फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 26 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कमद गांव के उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत लेजम के तोक गांव कमद में लो-वोल्टेज से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिछले 15 दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि विभाग का समस्या से कोई लेना-देना नहीं है। विद्युत विभाग को समस्या की जानकारी दी जा चुकी थी, मगर अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीणों को कहना है कि लो-वोल्टेज से उनके बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही ग्रामवासियों के बिजली से संबंधित काम नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जगत सिंह, सरोजा देवी, हेमा तिवारी, दीपा शाही, जयभान आदि थे।

पय्यांपौड़ी क्षेत्र में 21 दिन से बिजली गुल
धारचूला (पिथौरागढ़)। ट्रांसफार्मर खराब होने से पय्यांपौड़ी क्षेत्र की बिजली 21 दिन से गुल है। पय्यापौड़ी के प्रधान वंशी राम ने बताया कि 5 जुलाई को ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। विभाग ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहा है। अब कहा जा रहा है कि धारचूला से ट्रांसफार्मर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग 21 दिन से बगैर बिजली के बरसात का समय काट रहे हैं। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ग्राम प्रधान ने बिजली न मिलने की अवधि का बिल माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें