फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की गलियों में आड़े- तिरछे खड़े वाहन और अतिक्रमण से लोग परेशान

Fri, 12 Jan 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की तंग और व्यस्ततम गलियों में आड़े- तिरछे खड़े वाहनों और अतिक्रमण के कारण लोगों को पैदल चलने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की ओर अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने नगर पालिका के व्यस्ततम गलियों और रास्तों की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान टीम पुरानी बाजार पहुंची। यहां देखा गया कि रास्ते के दोनों ओर व्यापारियों ने सामान फैलाया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके बाद टीम पुरानी बाजार शिव मंदिर से केएमओयू स्टेशन की ओर निकली। यहां पर भी अतिक्रमण के साथ-साथ बीच रास्ते में दो-पहिया वाहनों को पार्क किया गया है।
केएमओयू स्टेशन से जिला पर्यटन कार्यालय को जाने वाले रास्ते में अतिक्रमण के साथ-साथ वाहनों को पार्क किया गया। इसके बाद टीम राजा होटल से टकाना तिराहे पर निकलने वाली गली में पहुंची। इस गली में भी व्यापारियों ने अतिक्रमण किया है। रास्ते में खड़े वाहनों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों ने शीघ्र अतिक्रमण करने वालों और बीच रास्ते में वाहन पार्क करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
इनसेट कोट-
नगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। - राजदेव जायसी, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़।


.....................
वैकल्पिक व्यवस्था के बाद भी लग रहा जाम
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुबह शाम जाम लगने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के बाद भी लोग परेशान हैं। मुख्यालय में पार्किग व्यवस्था होने के बावजूद वाहन चालकों की ओर से आड़े तिरछे खड़े वाहन जाम लगने कि स्थिति पैदा की जा रही है। यातायात पुलिस की तैनाती के बाद भी अक्सर जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न मार्गों पर जाम लगा रहा। प्रभारी यातायात निरीक्षक ज्योति प्रकाश का कहना है कि सुबह के समय नौ से 12 बजे और शाम के समय तीन से पांच बजे तक बड़े वाहनों को बाईपास से निकालने कि व्यवस्था बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें