नाचनी (पिथौरागढ़)। ग्रामीण बैंक की शाखा क्वीटी में एक सप्ताह से नेटवर्क नहीं होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। नेटवर्क नहीं होने से दो न्याय पंचायत क्वीटी और मडलकिया के 24 गांवों की जनता परेशान है। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश मेहता ने बताया कि होकरा, गौला, नामिक, बेड़ूमहर, सैंणराथी, किमखेत, डोर, बला, बिर्थी, गिरगांव, गिनी, समकोट आदि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को बैंक से बगैर कार्य कराए लौटना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र नेटवर्क में सुधार करने की मांग की है। संवाद