चंपावत। घटोत्कच मंदिर परिसर में नशा हटाओ, जीवन बचाओ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
संयोजक सामश्रवा आर्य ने मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं, युवाओं और बच्चों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। कहा कि बच्चों के बचपन को बुराइयों से बचाना परिवार और समाज की पहली जिम्मेदारी है। इस मौके पर 50 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर नशा मुक्ति का संकल्प लिया। इस दौरान लालू प्रसाद प्रजापति, सत्येंद्र कश्यप, मोतीलाल, प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, प्रियांशु देऊपा, ललित सामंत, करण सिंह, राकेश भट्ट और दीपांशु रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।