पिथौरागढ़। विषुवत संक्रांति पर नगर के पास बजेटी में परंपरागत तरीके से मां भगवती डोला उठा। इस दौरान मां के जयकारों से सोरघाटी गूंज उठी। भक्तों ने अराध्य देवी के डोले पर पर पुष्प वर्षा की और सुख-समृद्धि का आशीष मांगा। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद माता भगवती के डोले को गांव में घुमाया गया। बाद में बजेटी से ढोल नगाड़ों के साथ डोला चंडाक रोड स्थित वरदानी मंदिर पहुंचा। वहां डोले के विसर्जन पर देवडांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद भी दिया।