फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौनियागाड़ में जाम से लोग बेहाल

Thu, 28 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणाईगंगोली के मुख्य बाजार गौनियागाड़ के जाम के झाम से स्थानीय लोगों के साथ ही चौकोड़ी, मुनस्यारी, पाताल भुवनेश्वर, महाकाली मंदिर आने वाले देसी, विदेशी, सैलानी भी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को गौनियागाड़ में सुबह से ही जाम लगता रहा, जिसमें सैलानियों के साथ ही देहरादून के एक जज का वाहन भी दो घंटे तक फंसा रहा। सड़क पर खड़ी टैक्सियां, अन्य वाहन, ईंट, रेत, बजरी यातायात संचालन में बाधा बनी रही, लेकिन सरकारी तंत्र ने जाम से छुटकारा दिलाने में कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 10.32 बजे से शुरू हुआ जाम लगने का सिलसिला दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहा। 12.30 बजे जाम खुला, लेकिन फिर वाहनों के पहिए जाम हो गए। कुछ देर सड़क खुलती तो कुछ देर बाद फिर जाम लग जाता। पिथौरागढ़ से दिल्ली, धारचूला से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बस भी जाम में फंसी रही। जाम में फंसे दिल्ली के सैलानी अभय, ज्योति, शशि समेत तमाम सैलानियों ने तहसील मुख्यालय में यातायात नियंत्रण की व्यवस्था न होने पर आश्चर्य जताया।

हालांकि, एक साल पहले कुछ समय के लिए बेड़ीनाग थाने से पुलिस कर्मियों की तैनाती यातायात नियंत्रण के लिए की गई, लेकिन पुलिस ने यह व्यवस्था हटा दी, जिससे आए दिन जाम लग रहा है। सड़क पर ईंट, बजरी आदि भवन निर्माण सामग्री के साथ ही टैक्सियों का कब्जा हो गया है, जबकि टैक्सियों को कस्बे से बाहर खड़ा होना चाहिए। गणाईगंगोली की यातायात समस्या पर ध्यान न देने से स्थानीय लोगों में पुलिस, प्रशासन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें