पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण को काला कानून करार दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को विण ब्लॉक के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में थरकोट गांव में एकत्र हुए और प्राधिकरण के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि प्राधिकरण काला कानून है जो प्रदेश की जनता के लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है।
पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि प्रभावशाली लोग बेधड़क नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वहां शिव सिंह, राजू सौन, चंद्रशेखर भट्ट, गजेंद्र सिंह मेहता, प्रेम राम, प्रकाश भट्ट, संजय पांडेय, बहादुर सिंह, अशोक कुमार, त्रिलोक बिष्ट, ऋषभ कल्पासी, होशियार सिंह, कार्तिक गिरी, रोहन गिरी, आनंद धामी, मनोज रावल आदि थे।
पेट्रोल डीजल के दाम कम करे सरकार
पिथौरागढ़। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि ईंधन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा है कि सरकार को आम जनता के हित को देखते हुए और महंगाई को काबू में रखने के लिए ईंधन के दाम कम करने के ठोस कदम उठाने चाहिए।