फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान गांव में खोलने से लोग भड़के

Tue, 16 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करते भाकुंडा गांव के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुंगाछीना की शराब की दुकान ग्राम पंचायत बमडोली के भाकुंडा नामक स्थान पर खोलने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। यह लोग 40 किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचे थे। बुंगाछीना की शराब की दुकान भी हाइवे की परिधि में आने के कारण हटानी पड़ी है। गांव के लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई है, उसके नजदीक प्राथमिक स्कूल, पर्यावरण पार्क है। आरोप लगाया कि ऐसे स्थान पर शराब की दुकान खोलकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यदि भाकुंडा से शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो गांव के लोग जिला मुख्यालय में सामूहिक रूप से अनशन पर बैठ जाएंगे। बता दें कि प्रशासन ने बंद पड़ी शराब की दुकानों को खोलने के लिए पूरा जोर लगाया है। राजस्व के नुकसान का हवाला देकर प्रशासन किसी भी हालत में शराब की दुकान खोलने का प्रयास कर रहा है। लोगों ने कहा है कि सरकार क्षेत्र के विकास में तो रुचि नहीं दिखाती, लेकिन शराब की दुकान खोलने के लिए तत्पर है। प्रदर्शन में नंदी देवी, आनंदी देवी, सरिता देवी, आशा देवी, देवकी देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, गीता देवी, पुष्पा देवी समेत भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें