फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिमलकोट गांव के लोग 15 दिनों से पानी को तरसे

Fri, 17 Nov 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। सिमलकोट गांव में पिछले 15 दिन से पेयजल संकट गहराया है। ग्रामीण पांच सौ मीटर दूर नौले-धारों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिमलकोट गांव में 125 परिवार रहते हैं। गांव को पानी की आपूर्ति करने वाली पेयजल टंकी के सभी वाल्व पहले टूट चुके हैं। इसके चलते गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। प्रधान संगीता देवी ने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान के उच्च अधिकारियों सहित जेई को कई बार बता दिया है। उन्होंने विभाग के पास वाल्व नहीं होने की बात कही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रविवार तक पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें