फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ चंपावत में 236 प्रभारी प्रधानाचार्यों ने छोड़ा प्रभार

Fri, 17 Nov 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राजकीय विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाचार्य ने प्रभार छोड़ने का पत्र अ​धिकारियों को देते हुए। संव
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाचार्य ने प्रभार छोड़कर शिक्षण कार्यों का भी बहिष्कार किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं 35 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानाचार्य आंदाेलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज के 145 प्रभारी प्रधानाचार्यों ने प्रभार छोड़ दिया है। उन्होंने अन्य शिक्षकों को भी प्रभार में रहने से इनकार किया है।
राजकीय शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भंडारी और जिला मंत्री प्रवीण सिंह रावल ने कहा कि शिक्षक 35 सूत्री मांगों को लेकर विगत दो माह से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में शिक्षामंत्री की उपस्थिति में विभाग ने शिक्षकों की समस्याओं को दो माह में हल करने का आश्वासन दिया था। चार माह बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसी भी स्तर की विभागीय पदोन्नतियां विगत पांच- छह साल से रुकी हुई हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में 218 विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं। इसके अलावा लंबे समय से वेतन विसंगतियों के कारण शिक्षकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने विभाग के पास समय-समय पर यह मुद्दे उठाए हैं परंतु उन पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।
इसके विरोध में राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षण कार्य के अलावा किसी भी अन्य गतिविधियों में कार्य करने के लिए मना कर दिया है। सभी खेल समन्वयकों को खेल महाकुंभ में ड्यूटी नहीं करने संबंधी पत्र खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दिए गए हैं। जिले में कल संपन्न होने जा रहे कला महोत्सव और विभिन्न विकासखंडों में चल रहे सांस्कृतिक महोत्सव में भी शिक्षकों ने ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। शिक्षक अपने अधिकारों के लिए इस बार आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
-
अनुसूचित जाति शिक्षक एसोसिएशन से जुड़े प्रभारी प्रधानाचार्यों ने नहीं छोड़े पद
पिथौरागढ़। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन से जुड़े प्रभारी प्रधानाचार्यों ने त्यागपत्र देने से मना कर दिया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय टम्टा और प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रकाश का कहना है कि एसोसिएशन के सदस्यों को प्रभारी प्रधानाचार्य के पद से इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है। संवाद
- कोट



प्रभारी प्रधानाचार्यों ने प्रधानाचार्य का प्रभार छोड़ा है। शिक्षण कार्य करते रहेंगे। जिन हाईस्कूल और इंटर काॅलेज में प्रभारियों ने प्रभार छोड़ा है। वहां पर प्रशासनिक और वित्तीय कार्य बाधित होंगे। विद्यालय स्तर पर गठित विभिन्न समितियां अपना-अपना कार्य करती रहेंगी। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें