फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: माणीधामी और आलम के लोगों के पास सड़क नहीं

Sat, 30 Dec 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के माणाधामी और आलम क्षेत्र तक सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लोगों को मतदान के लिए पांच से सात किमी दूर दारमा मतदान केंद्र जाना पड़ता है।
विज्ञापन

माणीधामी से दारमा तक पांच किमी सड़क स्वीकृत है लेकिन वर्तमान तक सड़क को लेकर कोई काम शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र की एक हजार से अधिक आबादी बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव में जनप्रतिनिधि आते हैं वादे कर चले जाते हैं। जनता को बिना सड़क के पैदल ही मतदान केंद्र जाना पड़ता है। मरीजों को भी नजदीकी सड़क तक सात से अधिक किमी तक ले जाना पड़ता है। सबसे अधिक मुश्किल गर्भवतियों को होती है।

आजादी के इतने साल बाद भी गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। सड़क निर्माण की कार्यवाही शीघ्र शुरू की जानी चाहिए। मतदान करने दूर नहीं जाएंगे। हम सरकार चुनते हैं तो सरकार को भी जनता का ख्याल रखना चाहिए। - जमुना देवी, उपप्रधान, माणीधामी।
विज्ञापन


आलम से दारमा करीब सात किमी चलकर मतदान करने आते हैं। अब सड़क नहीं होने के कारण वह घर भी नहीं छोड़ सकते हैं। क्षेत्र में बंदरों का उत्पात है। बंदर कभी भी घर में घुस जाते हैँ। - बीरेंद्र सिंह धामी, पूर्व प्रधान आलम दारमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें